रायपुर में 5 साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैरोल खत्म होने के बाद बदल रहा था ठिकाने

Spread the love

सरस्वती नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में दर्ज था मामला; मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरस्वती नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहेल उर्फ जिमी, पिता सुल्तान अली, उम्र 38 वर्ष, निवासी शासकीय कुआं के पास कोटा, थाना सरस्वती नगर, रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 220/2012 के तहत धारा 302, 307, 506, 34, 147 और 148 भादवि के तहत मामला दर्ज था।

कोविड काल में पैरोल पर छूटा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी न्यायिक अभिरक्षा के दौरान अंबिकापुर केंद्रीय जेल में बंद था। वर्ष 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान शासन के निर्देश पर उसे अस्थायी रूप से पैरोल पर रिहा किया गया था।

लेकिन पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी ने जेल में वापस लौटने के बजाय शर्तों का उल्लंघन किया और फरार हो गया। पिछले करीब 5 वर्षों से आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

मुखबिर तंत्र से मिली आरोपी की जानकारी

सरस्वती नगर पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई और लगातार पतासाजी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके फरार रहने के दौरान की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश