शादी का झांसा देकर महिला का किया यौन शोषण, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

प्रेम संबंध बनाकर साथ रहा, शादी से इनकार करने पर महिला ने दर्ज कराई शिकायत; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

रायगढ़। शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने के आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया।

शादी का वादा कर बनाए संबंध

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई 2026 को 24 वर्षीय पीड़िता ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि चक्रधरनगर क्षेत्र में काम करने के दौरान उसकी पहचान चाय-नाश्ते की दुकान संचालित करने वाले नरेंद्र कुमार बारिक उर्फ राजू से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध बने, जिसके बाद आरोपी ने शादी का वादा कर उसे अपने विश्वास में लिया और साथ रहने लगा।

पीड़िता का आरोप है कि 1 जनवरी 2026 से जुलाई 2026 के बीच आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

शादी से किया इनकार, पहुंची थाने

पीड़िता के अनुसार, 21 जुलाई 2026 को जब उसने विवाह की बात की तो आरोपी ने साफ तौर पर शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

24 घंटे में गिरफ्तारी

शिकायत के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा