श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Spread the love

रायपुर में देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा सुनाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया और विधि-विधान के साथ श्रीमद्भागवत जी की आरती-वंदना की।

प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री श्री साय ने व्यास पीठ पर विराजमान देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कथा के दौरान भगवद्नाम के महत्व पर आधारित प्रसंगों का एकाग्र भाव से श्रवण किया।

भारतीय संस्कृति के संरक्षण में धार्मिक कथाओं की अहम भूमिका

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसी धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराएं समाज को संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी कथाएं समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करती हैं और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

श्रद्धालुओं की रही बड़ी संख्या में उपस्थिति

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा