सरगुजा में बेटी-दामाद ने बुजुर्ग पिता की हत्या की, गमछे से गला घोंटकर जमीन पर पटक-पटककर मारा

Spread the love

बाइक की किस्त को लेकर हुआ विवाद, हत्या के बाद खून के निशान गोबर से लीपकर मिटाने का आरोप

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बेटी और दामाद ने मिलकर बुजुर्ग की गमछे से गला घोंटकर और जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी। हत्या के बाद जमीन पर पड़े खून के निशान को गोबर से लीपकर मिटाने का भी आरोप है।

फोन पर मिली हत्या की सूचना

प्रार्थी माइकल टोप्पो ने 14 जुलाई 2026 को बतौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम करीब 4 बजे बासांझाल बालापानी निवासी राजू कोरवा ने फोन कर जानकारी दी कि लोहर साय कोरवा की उसकी बेटी सोनकुंवारी और दामाद बंधन कोरवा ने कथित तौर पर गमछे से गला घोंटकर और मारपीट कर हत्या कर दी है।

सूचना मिलने के बाद प्रार्थी राजू कोरवा के साथ मौके पर पहुंचा। वहां लोहर साय कोरवा अपने दामाद बंधन कोरवा के घर की परछी में मृत अवस्था में पड़ा मिला।

बाइक की किस्त को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटी सोनकुंवारी और दामाद बंधन कोरवा ने कथित तौर पर बताया कि घटना वाले दिन सुबह लोहर साय ने अपनी पत्नी रामपति के साथ मोटरसाइकिल की किस्त नहीं भरने की बात को लेकर मारपीट की थी।

इसके बाद वह बेटी-दामाद के घर पहुंचा और बाइक की किस्त भरने के लिए रुपये मांगते हुए विवाद करने लगा। इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर मिलकर लोहर साय के गले में पहने गमछे से फंदा बनाकर उसका गला घोंट दिया और जमीन पर पटककर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

खून के निशान गोबर से लीपने का आरोप

आरोप है कि हत्या के बाद जमीन पर गिरे खून को मृतक की बेटी सोनकुंवारी ने गोबर से लीपकर मिटाने का प्रयास किया।

BNS की धाराओं में मामला दर्ज

प्रार्थी की रिपोर्ट पर बतौली थाने में अपराध क्रमांक 87/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238 और 3(5) में अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। मामले में पुलिस आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा