गहरे पानी में डूबा 45 वर्षीय ग्रामीण, घंटों की मशक्कत के बाद DDRF ने निकाला शव
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचवटी के कलुआपारा में डबरी में नहाने गए 45 वर्षीय व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मुनस सिंह, निवासी पंचवटी गांव के रूप में हुई है।
नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे
जानकारी के अनुसार मुनस सिंह डबरी में नहाने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस और DDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही रामानुजनगर पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने डबरी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।
गांव में पसरा मातम
हादसे की खबर मिलते ही पंचवटी गांव में शोक का माहौल छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।







