10 साल से बिस्तर पर पड़े दिव्यांग ने मांगी इच्छा मृत्यु, बोला- हाथ-पैर काम करते तो वर्षों पहले कर चुका होता आत्महत्या

Spread the love

धमतरी में दर्दनाक आपबीती: घटना के जिम्मेदारों के सामान्य जीवन जीने का आरोप, CM से भावुक अपील

धमतरी। जिले के नगरी तहसील अंतर्गत ग्राम देवपुर निवासी शशिकांत भरत ने अपनी दर्दभरी आपबीती साझा करते हुए राज्य सरकार से इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने विधायक अंबिका मरकाम, कलेक्टर अविनाश मिश्रा और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को संबोधित एक भावुक निवेदन में अपनी पीड़ा बयां की है।

शशिकांत का कहना है कि वह पिछले 10 वर्षों से बिस्तर पर पड़े हुए हैं और लगातार असहनीय शारीरिक पीड़ा झेल रहे हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि यदि उनके हाथ-पैर थोड़ा भी काम करते तो वह वर्षों पहले ही आत्महत्या कर चुके होते।

जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप

पीड़ित ने आरोप लगाया कि जिस घटना के कारण उनकी यह हालत हुई, उसके जिम्मेदार लोग आज भी सामान्य जीवन जी रहे हैं। वहीं, वह पिछले एक दशक से बिस्तर पर पड़े-पड़े दर्द और बेबसी का जीवन जीने को मजबूर हैं।

शशिकांत ने राज्य सरकार से उनकी स्थिति पर गंभीरता से विचार करते हुए इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। उनकी भावुक अपील का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा