108 संजीवनी एम्बुलेंस बनी जीवनदायिनी, चलती एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव

Spread the love

जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर के दौरान रास्ते में हुआ प्रसव, EMT की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा सुरक्षित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में 108 संजीवनी एम्बुलेंस एक बार फिर जीवनदायिनी साबित हुई। ग्राम करजा निवासी गर्भवती महिला गोमती को प्रसव पीड़ा होने पर पहले जिला अस्पताल GPM में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें सिम्स (CIMS) बिलासपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, करजा (गौरेला) निवासी 28 वर्षीय गोमती, पति संदीप को प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि प्रसव में रुकावट है और स्थिति सामान्य रूप से आगे नहीं बढ़ रही थी। साथ ही अस्पताल में एनेस्थीसिया डॉक्टर उपलब्ध न होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया।

परिजन महिला को डायल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से बिलासपुर ले जा रहे थे, लेकिन जैसे ही एम्बुलेंस कोनी (बिलासपुर) के पास पहुंची, महिला की प्रसव पीड़ा अचानक तेज हो गई और स्थिति गंभीर हो गई।

ऐसे नाजुक हालात में ड्यूटी पर तैनात ईएमटी चंद्रिका प्रसाद ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए एम्बुलेंस को रोक दिया। उन्होंने बिना देर किए सहायक पायलट शिवशंकर पुरी और साथ मौजूद मितानिन के सहयोग से एम्बुलेंस के भीतर ही सुरक्षित प्रसव कराया।

कुछ ही देर में महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित स्थिति में सिम्स बिलासपुर रवाना किया गया, जहां आगे की देखभाल की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपातकालीन स्थितियों में 108 संजीवनी एम्बुलेंस और उसका स्टाफ लोगों के लिए किसी जीवनरेखा से कम नहीं हैं।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश