1930 साइबर हेल्पलाइन की बड़ी सफलता, साइबर ठगी के 6 लाख रुपये कराए सुरक्षित फ्रीज

Spread the love

समय रहते शिकायत दर्ज होने से बची रकम, कानूनी प्रक्रिया के बाद पीड़ित को लौटाई जाएगी राशि

कोरबा। साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोरबा साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 6 लाख रुपये सुरक्षित डेबिट फ्रीज कर दिए हैं। अब आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह पूरी राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार राहुल रात्रे नामक व्यक्ति ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हो गया था। अज्ञात साइबर ठग ने झांसे में लेकर उससे 6 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए।

1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करते ही हुई त्वरित कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोरबा साइबर थाना पुलिस ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक खातों में उपलब्ध राशि पर तत्काल डेबिट फ्रीज लगवा दिया।

निकासी से पहले सुरक्षित हुई पूरी रकम

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी गई 6 लाख रुपये की राशि खातों से निकाले जाने से पहले ही सुरक्षित कर ली गई। अब न्यायालयीन और बैंकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह रकम पीड़ित के खाते में वापस जमा कराई जाएगी।

पुलिस की अपील

साइबर थाना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए 1930 साइबर हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि को सुरक्षित रखने और वापस दिलाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा