300 से अधिक होटलों में ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय ठग भुवनेश्वर से गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई राज्यों में दर्ज हैं मामले, 15 वर्षों से कर रहा था वारदातें

रायपुर। रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देशभर के 300 से अधिक होटलों में ठगी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को ओडिशा के भुवनेश्वर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 10 से अधिक राज्यों में मामले दर्ज हैं और वह लगभग 15 वर्षों तक देश के विभिन्न जेलों में निरुद्ध भी रह चुका है।

यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त निर्देशन में की गई।

रायपुर के होटल हयात में ठगी का मामला

मामला रायपुर के थाना तेलीबांधा क्षेत्र स्थित होटल हयात से जुड़ा है, जहां आरोपी ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में अपराध क्रमांक 284/26 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

होटल में कार्यरत सिक्योरिटी इंचार्ज सूरज सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जून 2026 को भीमसेंट जॉन नामक व्यक्ति होटल के एक कमरे में ठहरा था। 27 जून की सुबह वह बिना चेक-आउट किए होटल से चला गया और 63,755 रुपये का बकाया बिल नहीं चुकाया। इसके अलावा उसने किराए पर लिया गया लगभग 1,48,000 रुपये मूल्य का लैपटॉप भी अपने साथ ले लिया।

तकनीकी जांच से खुला राज

होटल प्रबंधन द्वारा कई बार संपर्क करने के बावजूद आरोपी के दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और दस्तावेजों के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी के भुवनेश्वर में छिपे होने की जानकारी मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी बिंगसन जॉन को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक लैपटॉप भी बरामद किया।

300 से अधिक होटलों में वारदात का खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वर्ष 1990 से अब तक देश के विभिन्न राज्यों में 300 से अधिक होटलों में इसी तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह विशेष रूप से 5 स्टार होटलों को निशाना बनाता था और खुद को विदेशी टूर गाइड, इंग्लिश टीचर या योगा ट्रेनर बताकर वहां ठहरता था।

होटल की सुविधाओं का उपयोग करने के बाद वह बिना भुगतान किए फरार हो जाता था और कई बार होटल से सामान भी साथ ले जाता था।

आगे की जांच जारी

पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य सहयोगियों तथा नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा