Durg: पथरिया खदान में दर्दनाक हादसा, 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत

Spread the love

50 फीट गहरे पानी से एसडीआरएफ ने बरामद किया शव, हाथ में मिली कोल्ड ड्रिंक की बोतल

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित पथरिया खदान में एक दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम ने करीब 50 फीट गहरे पानी से उसका शव बरामद किया। शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

कोल्ड ड्रिंक की बोतल उठाने के दौरान हादसे की आशंका

मृतक की पहचान ग्राम पथरिया निवासी आयुष मार्कंडेय (13 वर्ष), पिता नंदकुमार मार्कंडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला, तब उसके हाथ में कोल्ड ड्रिंक की एक बोतल थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि आयुष बोतल उठाने या उसे निकालने के प्रयास में गहरे पानी में गिर गया और डूब गया।

गुरुवार शाम से लापता था बालक

परिजनों के अनुसार, आयुष गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस और एसडीआरएफ को दी।

अंधेरा और गहराई बनी रात में खोज अभियान में बाधा

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन खदान की अत्यधिक गहराई और अंधेरे के कारण रात में खोज अभियान शुरू नहीं किया जा सका। सुरक्षा कारणों को देखते हुए शुक्रवार सुबह तलाशी अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

डिप डाइविंग विशेषज्ञों ने निकाला शव

जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार सुबह 5:30 बजे एसडीआरएफ की 10 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। डिप डाइविंग विशेषज्ञ राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जघेल ने गहरे पानी में उतरकर तलाश अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने बालक का शव खदान के गहरे पानी से बरामद कर लिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा