Bilaspur: बहन से कथित छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की थी हत्या, High Court ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Spread the love


पोखन यादव हत्याकांड में तीन दोषियों की अपील खारिज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुंगेली जिले के चर्चित पोखन यादव हत्याकांड में दोषी ठहराए गए तीन आरोपितों की अपील खारिज करते हुए उनकी उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई के बाद कहा कि यह हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी और अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य आरोपितों के अपराध को पूरी तरह साबित करते हैं।

चश्मदीद गवाह और वैज्ञानिक साक्ष्य बने आधार
हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि मामले में मौजूद चश्मदीद गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट तथा एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की रिपोर्ट एक-दूसरे की पुष्टि करती हैं। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपितों के खिलाफ आरोप साबित करने में सफल रहा है, इसलिए निचली अदालत द्वारा दी गई सजा में हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं है।

बहन से बदसलूकी के आरोप के बाद रची गई थी साजिश
अभियोजन के अनुसार, 25 अक्टूबर 2023 को पोखन यादव पर आरोप था कि उसने राजा साहू और दीलू साहू की बहन के साथ बदसलूकी की थी। इस घटना से नाराज दोनों भाइयों ने पोखन के पिता लक्ष्मण यादव को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने बदला लेने की योजना बनाई।

शराब दुकान के पीछे घेरकर किया था हमला
उसी दिन पोखन यादव अपनी ससुराल से लौट रहा था। आरोप है कि मुंगेली के अवासपारा स्थित शराब दुकान के पीछे कच्चे रास्ते पर राजा साहू और दीलू साहू ने उसे घेर लिया और चाकू से गले, सिर और माथे पर ताबड़तोड़ वार किए। घटना के दौरान दुर्गेश कुमार उर्फ बुलाती साहू पहरा देता रहा ताकि कोई बीच-बचाव न कर सके।

घटना के बाद फरार हुए थे आरोपी
हमले में गंभीर रूप से घायल पोखन यादव की मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 26 अक्टूबर 2023 को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। जांच और सुनवाई के बाद निचली अदालत ने उन्हें हत्या का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी, जिसे अब हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा