Gariyaband: गरियाबंद में दंपति की संदिग्ध मौत, जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर फंदे से लटके मिले शव

Spread the love

आपसी विवाद के बाद घर से निकले थे पति-पत्नी, दो दिन बाद मिला शव

गरियाबंद। जिले के पायलीखंड थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर फंदे से लटके हुए मिले हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो दिन से लापता थे दोनों

जानकारी के अनुसार, पायलीखंड निवासी जयराम नागेश (65 वर्ष) और उनकी पत्नी वेदमती (45 वर्ष) दो दिन से घर से लापता थे। बुधवार को ग्रामीणों ने जंगल में दोनों के शव फंदे से लटके देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद

थाना प्रभारी यदुराज ठाकुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपति के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार दोपहर भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। परिजनों ने भी पुलिस के समक्ष आपसी विवाद की बात स्वीकार की है।

पति के पीछे घर से निकली थी पत्नी

पुलिस के अनुसार, विवाद के बाद जयराम नागेश घर से निकल गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो पत्नी वेदमती भी उसकी तलाश में घर से निकल गई। इसके बाद दोनों घर नहीं लौटे।प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पति की मौत के बाद पत्नी ने भी अपनी साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इलाके में शोक का माहौल

एक साथ पति-पत्नी की मौत से गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच विवाद तो होता था, लेकिन इस तरह की घटना की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

>

  • Related Posts

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    Spread the love

    Spread the love ईडी ने ओमान से भारत लाने के लिए बढ़ाए कदम, हाई कमीशन को भेजे गए सभी जरूरी दस्तावेज रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के कथित मास्टरमाइंड…

    Read more

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love यूपीआई से किया भुगतान, बैंक ने रकम फ्रीज की तो खुला फर्जीवाड़ा; ज्वेलर्स को लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश