Raipur: सेजबहार फेस-1 में बड़ा एक्शन, गृह निर्माण मंडल ने हटाया अतिक्रमण, निजी सड़क निर्माण पर चला बुलडोजर

Spread the love

दीनदयाल आवास योजना के तहत आवंटित भूमि पर था कब्जा

Raipur। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने अपनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए सेजबहार फेस-1 कॉलोनी क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाकर भूमि को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त करा दिया है। कार्रवाई के दौरान एक निजी बिल्डर द्वारा बिना अनुमति बनाई जा रही सड़क को भी तत्काल हटाया गया।

यह भूमि दीनदयाल आवास योजना के अंतर्गत कलेक्टर रायपुर के आदेश दिनांक 03 फरवरी 2006 के तहत आवंटित की गई थी, जिसके तहत ग्राम सेजबहार एवं ग्राम दतरेंगा की कुल 21.538 हेक्टेयर (लगभग 53.19 एकड़) भूमि गृह निर्माण मंडल को आवासीय परियोजना के विकास हेतु दी गई थी।

1435 आवासों की थी स्वीकृत योजना

परियोजना के अंतर्गत कुल 1435 एलआईजी (लो इनकम ग्रुप) आवासों का निर्माण प्रस्तावित था। स्वीकृत ले-आउट के अनुसार 1327 आवास नियमों के अनुरूप बनाए गए, जबकि 39 आवास स्वीकृत योजना से अलग पाए गए। इस तरह कुल 1366 आवासों का निर्माण दर्ज किया गया है।
मंडल के अनुसार स्थल निरीक्षण और अभिलेख परीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ हिस्सों में तय योजना के विपरीत निर्माण कार्य किया गया था, जिस पर कार्रवाई की गई।

खसरा नंबरों में शामिल भूमि पर विकास कार्य

आवंटित भूमि में ग्राम सेजबहार के खसरा क्रमांक 162/1 का भाग तथा ग्राम दतरेंगा के खसरा क्रमांक 341/1 एवं 341/3 शामिल हैं। इस परियोजना का विकास अनुज्ञा 17 मई 2006 को स्वीकृत की गई थी।

प्रशासन की सख्ती से हड़कंप

मंडल की इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों और नियम विरुद्ध निर्माण करने वालों में हड़कंप की स्थिति देखी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि और आवासीय परियोजनाओं में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    Spread the love

    Spread the love ईडी ने ओमान से भारत लाने के लिए बढ़ाए कदम, हाई कमीशन को भेजे गए सभी जरूरी दस्तावेज रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के कथित मास्टरमाइंड…

    Read more

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love यूपीआई से किया भुगतान, बैंक ने रकम फ्रीज की तो खुला फर्जीवाड़ा; ज्वेलर्स को लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश