बिरयानी सेंटर के बाहर खड़ी बाइक को बनाया निशाना
Rajnandgaon जिले के Dongargarh थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 8 वर्षीय बच्चे द्वारा बिरयानी सेंटर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डालकर आग लगाने से इलाके में दहशत फैल गई।यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पहले शातिर बदमाश की आशंका, जांच में निकला चौंकाने वाला सच
घटना के बाद शुरुआत में लोगों को लगा कि यह किसी शातिर अपराधी की हरकत है, लेकिन पुलिस जांच में सच्चाई सामने आने पर सभी हैरान रह गए। जांच में पता चला कि इस वारदात को एक नाबालिग बच्चे ने अंजाम दिया है।
वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी
घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।
पुलिस कर रही विस्तृत जांच
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि बच्चे को पेट्रोल कैसे मिला और उसने यह कदम क्यों उठाया। साथ ही उसके पारिवारिक और सामाजिक हालात की भी जांच की जा रही है।







