Jaspur: खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र बनेगा प्रमुख पर्यटन और आस्था केंद्र, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

Spread the love

मुख्यमंत्री के निर्देश पर तैयार हो रही व्यापक कार्ययोजना, श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

जशपुर। जिले के बगीचा विकासखंड स्थित प्रसिद्ध खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र को एक प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक आस्था केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण तथा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है।इसी कड़ी में कलेक्टर रोहित व्यास ने खुड़िया रानी सेवा समिति, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र के समग्र विकास और पर्यटन संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए गए।

बिजली, पेयजल, पार्किंग और शौचालय जैसी सुविधाओं पर जोर

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली एवं पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने, सड़क किनारे वृक्षारोपण, आकर्षक स्वागत द्वार निर्माण, मार्केट शेड, पार्किंग सुविधा तथा पर्याप्त शौचालयों के निर्माण की मांग रखी। इसके अलावा सरहा पानी नाला और आसपास के क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि खुड़िया रानी क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां आवश्यक सुविधाओं का विस्तार और सौंदर्यीकरण कर इसे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।

स्वच्छता व्यवस्था के लिए स्व-सहायता समूहों की होगी भागीदारी

कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित कर स्व-सहायता समूहों के माध्यम से नियमित साफ-सफाई व्यवस्था संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता और रखरखाव को स्थायी स्वरूप देने के लिए यूजर चार्ज व्यवस्था भी लागू की जा सकती है।

25 लाख रुपये से होंगे सौंदर्यीकरण कार्य

उल्लेखनीय है कि खुड़िया रानी मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए पहले ही 25 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इस राशि से मार्केट शेड, चबूतरा और सीसी अप्रोच रोड का निर्माण कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम

हरे-भरे पर्वतों, प्राकृतिक गुफाओं और मनोहारी वातावरण से घिरा खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। राज्य सरकार की पहल से यहां पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो सकेगी।

  • Related Posts

    “जिन्न, प्रेत-बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, पति की मौत का डर दिखाया, पैसे मांगने पर आरोपी ने काट ली नस”

    Spread the love

    Spread the loveअंधविश्वास और लालच का खतरनाक जाल देश में साइबर और अंधविश्वास से जुड़ी ठगी के मामलों के बीच एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपियों ने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा