Chhattisgarh: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

आबकारी विभाग की दबिश में 20 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त पी.एस. एल्मा के निर्देश तथा कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में की गई। आबकारी विभाग वृत्त सारंगढ़ की टीम ने ग्राम मल्दा ब के डीपापारा नाला किनारे दबिश देकर यह कार्रवाई अंजाम दी।

जांच के दौरान आरोपी अगेश्वर सिदार के कब्जे से 20 लीटर तरल पदार्थ बरामद किया गया, जिसे मौके पर परीक्षण के बाद महुआ शराब पाया गया। इसके बाद शराब को विधिवत सीलबंद कर जब्त कर लिया गया।

पुलिस और आबकारी विभाग के अनुसार आरोपी की पहचान अगेश्वर सिदार पिता चैतन सिंह, निवासी ग्राम मल्दा ब, थाना सारंगढ़ के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से मिल रही शिकायतों के आधार पर समय-समय पर छापेमारी की जा रही है।विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा