Delhi: दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, आवारा गाय ने बच्चे पर किया हमला, वीडियो वायरल

Spread the love

तुगलकाबाद की गली नंबर-10 में हुई घटना से दहशत, स्थानीय लोगों में आक्रोश

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आवारा पशुओं का आतंक एक बार फिर सामने आया है। तुगलकाबाद इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक आवारा गाय ने घर से बाहर निकले छोटे बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना बीते 19 जून की बताई जा रही है, जो तुगलकाबाद एक्सटेंशन की गली नंबर-10 में हुई। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि गली में सामान्य रूप से लोग आ-जा रहे थे, तभी अचानक एक गाय बच्चे पर टूट पड़ती है। बच्चा घबराकर खुद को बचाने की कोशिश करता है और लगातार मदद की गुहार लगाता है, “मम्मी-मम्मी” चिल्लाता हुआ इधर-उधर भागता है, लेकिन गाय उसे बार-बार गिराकर हमला करती रहती है।

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकलते हैं और किसी तरह बच्चे को बचाने की कोशिश करते हैं। एक व्यक्ति आगे बढ़कर गाय के पास पहुंचता है और बच्चे को उठाकर गोद में लेकर भागने लगता है, लेकिन कुछ दूरी पर वह भी गिर जाता है। इसके बावजूद गाय पीछा करते हुए हमलावर बनी रहती है।

इसके बाद अन्य लोग भी मौके पर पहुंचते हैं और मिलकर किसी तरह गाय को वहां से भगाते हैं। इस हमले में बच्चा घायल हो गया है। घटना का वीडियो गोविंदपुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और आवारा पशुओं की समस्या पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    Spread the love

    Spread the love ईडी ने ओमान से भारत लाने के लिए बढ़ाए कदम, हाई कमीशन को भेजे गए सभी जरूरी दस्तावेज रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के कथित मास्टरमाइंड…

    Read more

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love यूपीआई से किया भुगतान, बैंक ने रकम फ्रीज की तो खुला फर्जीवाड़ा; ज्वेलर्स को लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश