Durg: देहदान की प्रेरणादायक पहल, शिबानी तिवारी ने नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से की देहदान की घोषणा

Spread the love

डॉ. अजय गोवर्धन की प्रेरणा से सामाजिक सेवा की ओर बढ़ा कदम

दुर्ग। दीक्षित कॉलोनी/सिंधी कॉलोनी निवासी शिबानी तिवारी ने समाजसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए आज अपने देहदान की घोषणा की। यह निर्णय उन्होंने डॉ. अजय गोवर्धन की माताजी द्वारा किए गए नेत्रदान एवं त्वचा दान से प्रेरित होकर लिया।शिबानी तिवारी ने अपने देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के माध्यम से फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया, हरमन दुलई और प्रभु दयाल उजाला को सौंपी। इस अवसर पर डॉ. अजय गोवर्धन और आर.पी. गुप्ता भी इस प्रेरणादायी वसीयत के साक्षी बने।

शिबानी तिवारी ने कहा कि वह डॉ. अजय गोवर्धन को अपना पुत्र समान मानती हैं और उन्हीं की प्रेरणा से वर्षों पुरानी देहदान की इच्छा आज पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्हें आत्मिक संतुष्टि प्रदान करता है।

डॉ. अजय गोवर्धन ने कहा कि वे उपचार के साथ-साथ लोगों को सामाजिक कार्यों के लिए लगातार प्रेरित करते हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं कुलवंत भाटिया ने कहा कि डॉ. गोवर्धन के सहयोग से लगातार लोग नेत्रदान, देहदान और त्वचा दान के लिए आगे आ रहे हैं, और शिबानी तिवारी का यह निर्णय समाज में नई जागरूकता पैदा करेगा।

हरमन दुलई ने भी कहा कि डॉ. अजय गोवर्धन की सेवा भावना का समाज पर गहरा प्रभाव है, जिसके चलते लोग मानव सेवा के इस महायज्ञ से जुड़ रहे हैं।यह पहल समाज में देहदान और अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    दुर्ग में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, 14 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love 3.27 लाख रुपये की नगदी, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन जब्त, खुर्सीपार पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई दुर्ग। जिले में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ…

    Read more

    चलती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने की कोशिश पड़ी भारी, इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the love लोकल ट्रेन छोड़ एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान फिसला पैर, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने से कटा पैर भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश