Surajpur में बड़ा सड़क हादसा: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 19 घायल

Spread the love

नेवरा इलाके में अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, नाबालिग भी थे सवार

सूरजपुर। हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं और प्रशासनिक कार्रवाई भी बेअसर साबित हो रही है। सूरजपुर जिले में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल 19 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनमें महिलाएं और कई नाबालिग भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके की है। करीब 30 मजदूरों को लेकर जा रही पिकअप वाहन का चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घायलों में कई लोगों के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा