Dhamtari: नाबालिग किशोरी का अपहरण कर रेप, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बालिका सकुशल बरामद

Spread the love

पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, मोटरसाइकिल बरामद

धमतरी। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में थाना सिहावा पुलिस ने नाबालिग बालिका के गुम होने की सूचना पर तत्काल गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम के सतत प्रयासों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया गया।

आरोपी पर गंभीर आरोप

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, पीड़िता के कथन और चिकित्सकीय परीक्षण के आधार पर आरोपी राकेश डहरिया (पिता रामजी डहरिया, उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम कौन्दकेरा, थाना राजिम, जिला गरियाबंद (छ.ग.) के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 46/2026 दर्ज किया गया।

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) (अपहरण), 87 (महिला को विवाह या अवैध संबंध के लिए अपहरण/प्रेरित करना) एवं 64(1) तथा धारा 4 POCSO एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त की गई है। प्रकरण में पीड़िता का न्यायालयीन कथन, एफएसएल परीक्षण एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही जारी है।

धमतरी पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति

उल्लेखनीय है कि धमतरी पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध कठोर एवं परिणाममूलक कार्यवाही के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। वर्ष 2026 में अब तक पॉक्सो एक्ट के 10 गंभीर प्रकरणों में धमतरी पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना, सशक्त साक्ष्य संकलन एवं प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के आधार पर आरोपियों को माननीय न्यायालय द्वारा 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया जा चुका है।

यह सफलता न केवल धमतरी पुलिस की पेशेवर कार्यकुशलता का प्रमाण है, बल्कि पीड़ितों को न्याय दिलाने एवं अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है।

धमतरी पुलिस महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करते हुए ऐसे अपराधों में त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा