Chhattisgarh में अवैध खनन पर साय सरकार की सख्ती, 7 वाहन जब्त

Spread the love

कई जिलों में चला व्यापक जांच अभियान, अवैध परिवहन पर कार्रवाई तेज

रायपुर। रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि खनिज संपदा के अवैध दोहन और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने वाली गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी कड़ी में संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा केंद्रीय खनि उड़नदस्ता प्रभारी रजत बंसल के निर्देशन में केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों ने 22 जून को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और सरगुजा जिलों में व्यापक जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान शिकायतों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए खनिजों के अवैध परिवहन में संलिप्त कुल 7 वाहनों को जब्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और खनिज संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में भी ऐसे संयुक्त जांच अभियान और तेज किए जाएंगे, ताकि अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।यह पूरी कार्रवाई केंद्रीय खनि उड़नदस्ता और संबंधित जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    Spread the love

    Spread the love वीकेंड पार्टियों के प्रचार पर उठे सवाल, प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग रायपुर। राजधानी रायपुर में कथित रूप से आयोजित होने वाली वीकेंड पार्टियों को…

    Read more

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन, कहा- छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की महिलाओं की 53…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश