हमालपारा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
रायगढ़। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें पुलिस टीम ने लगातार दो अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नीले रंग की स्कूटी में अवैध शराब लेकर खरसिया से छाल की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हमालपारा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर स्कूटी सवार को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन सिंह सिदार, निवासी चंद्रशेखरपुर ऐड्डू, थाना छाल बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी तथा पिठ्ठू बैग में रखी शराब बरामद की गई।
बरामद सामग्री में 10 बोतल सिम्बा बीयर, देशी प्लेन शराब और मैडऑफ व्हिस्की सहित कुल करीब 9 लीटर 50 मिलीलीटर अवैध शराब शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,800 रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई चौकी खरसिया पुलिस टीम द्वारा की गई।









