भूपेश बघेल चैट विवाद में फंसे दो यूट्यूबर्स पर दूसरी एफआईआर, महिला से उगाही और ब्लैकमेलिंग का आरोप

Spread the love

पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में चर्चा में आए दो यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, उगाही और धमकी देने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) के तहत दूसरी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आधार कार्ड की फोटोकॉपी के बहाने पहुंचे थे कार्यालय

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, ग्राम उमदा निवासी नेहा मिश्रा पिछले पांच वर्षों से ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कर रही हैं। नेहा का आरोप है कि कुछ समय पहले सागर साहू अपने साथी पुष्पराज सिंह के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराने के बहाने उनके कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान हुई बातचीत को कथित तौर पर तोड़-मरोड़कर वीडियो तैयार किया गया और उसे समाचार के रूप में वायरल करने की योजना बनाई गई।

वीडियो हटाने के बदले मांगे 50 हजार रुपए

महिला ने शिकायत में बताया कि 3 जून को आरोपियों ने वीडियो हटाने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की। बदनामी के डर से उन्होंने अपनी जमा पूंजी से 35 हजार रुपए दोनों को दे दिए। शिकायत के अनुसार, रकम मिलने के बाद वीडियो हटा दिया गया था।

दो लाख रुपए नहीं देने पर वायरल किए कई वीडियो

नेहा मिश्रा का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों ने उनसे दो लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की। रकम नहीं देने पर बदनाम करने और नए वीडियो सोशल मीडिया पर जारी करने की धमकी दी गई। शिकायत में कहा गया है कि मांग पूरी नहीं होने पर तीन से अधिक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिए गए, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा।

सामाजिक छवि प्रभावित होने का दावा

महिला का कहना है कि वायरल वीडियो के कारण उन्हें मानसिक और सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि उन्हें अपने ग्राहक सेवा केंद्र जाने में भी शर्मिंदगी महसूस हो रही है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी अन्य महिला को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद सागर साहू और पुष्पराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा