नाली विवाद के बाद हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

सरकंडा पुलिस की कार्रवाई, अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में नाली में पेशाब करने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक चार वयस्क आरोपियों और सात विधि से संघर्षरत बालकों सहित कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।

घटना के बाद से फरार था आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय अमन अहिरवार उर्फ नाचू निवासी श्यामनगर मोची मोहल्ला, लिंगियाडीह, थाना सरकंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे उसके निवास क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप

पुलिस के मुताबिक घटना 25 अप्रैल 2026 की रात की है। प्रार्थी सनत सारथी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह रात करीब 12 बजे भोजन के बाद प्रभात चौक, चिंगराजपारा में टहल रहा था। इसी दौरान नाली में पेशाब करने की बात को लेकर विक्की अहिरवार और उसके साथियों से विवाद हो गया।

चाकू, डंडे और मुक्कों से किया हमला

शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर हाथ-मुक्कों, डंडों तथा चाकू से हमला कर दिया। हमले में सनत सारथी को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।

बीच-बचाव करने पहुंचे लोग भी घायल

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची रेखा सारथी, बेटू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सभी को चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस जांच जारी

सरकंडा पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    Spread the love

    Spread the love ईडी ने ओमान से भारत लाने के लिए बढ़ाए कदम, हाई कमीशन को भेजे गए सभी जरूरी दस्तावेज रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के कथित मास्टरमाइंड…

    Read more

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love यूपीआई से किया भुगतान, बैंक ने रकम फ्रीज की तो खुला फर्जीवाड़ा; ज्वेलर्स को लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश