पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों बाइक बरामद की
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बाइक चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक आरोपी ने पहले एक बाइक चोरी की और फिर पेट्रोल खत्म होने पर दूसरी बाइक भी चुरा ली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों बाइक बरामद कर ली हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पूंजीपथरा पुलिस द्वारा की गई।
घर की परछी से चोरी हुई थी पल्सर बाइक
प्रार्थी आशीष कुमार बान्डेकर, निवासी पूंजीपथरा ने 27 जून 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपनी नई बजाज पल्सर 125 (क्रमांक CG-13-BD-2757) को 26 जून की रात घर की परछी में खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उठने पर बाइक गायब मिली।
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
चोरी के बाद पेट्रोल खत्म हुआ तो दूसरी बाइक भी चुरा ली
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले चोरी की बाइक लेकर फरार हुआ, लेकिन रास्ते में पेट्रोल खत्म होने पर उसने दूसरी बाइक भी चुरा ली। इसी दूसरी बाइक के साथ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दोनों बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली हैं और आगे की जांच जारी है।










