रायगढ़ में हाथियों का बड़ा दल सड़क पर उतरा, मेन रोड पर घंटों ठप रहा यातायात

Spread the love

रायगढ़। जिले में हाथियों की बढ़ती आवाजाही एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई। मंगलवार शाम करीब 6 बजे घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के चारमार इलाके में 25 हाथियों का एक दल अचानक मेन रोड पर आ गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

वन विभाग ने तुरंत रोका यातायात

जैसे ही वन विभाग को सूचना मिली कि हाथियों का बड़ा दल जंगल से निकलकर सड़क पार करने के लिए किनारे पर खड़ा है, टीम तत्काल मौके पर पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, वीडियो बनाने की होड़

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोग दूर से हाथियों का वीडियो बनाते नजर आए। इस दौरान वनकर्मियों ने लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और हाथियों के करीब न जाने की सख्त हिदायत दी।

100 से अधिक हाथियों का मूवमेंट, लगातार निगरानी

वन विभाग के अनुसार, रायगढ़ क्षेत्र में 100 से अधिक हाथियों की मौजूदगी है, जो अक्सर एक जंगल से दूसरे जंगल की ओर जाते समय सड़क पार करते हैं। मंगलवार को भी यही स्थिति देखने को मिली, जब चारमार के जंगल से निकलकर यह दल सड़क पार कर गया।

पानीखेत और पाकादरहा की ओर बढ़ा दल

घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर विक्रांत कुमार ने बताया कि हाथियों का यह दल सड़क पार करने के बाद पानीखेत और पाकादरहा जंगल की ओर चला गया है। दल में नर, मादा और शावक सभी शामिल हैं।

वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी तरह की जनहानि या हादसा न हो।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा