जांच में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त, 3 DSP पर कार्रवाई न होने पर DGP से मांगा जवाब

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 34 साल पुराने एक मामले में पुलिस जांच में कथित लापरवाही को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने तीन डीएसपी स्तर के अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई न होने पर राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) से शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला वर्ष 1992 में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा हुआ है।

1992 के पुराने मामले से जुड़ा विवाद

मामला एक पुरानी एफआईआर से संबंधित है, जिसकी जांच प्रक्रिया में गंभीर खामियां सामने आने का दावा किया गया है। याचिकाकर्ता मनोहरलाल चौधरी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस 34 साल पुराने मामले को रद्द करने की मांग की थी।

जांच में खामियां उजागर, DSP की भूमिका पर सवाल

मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग की जांच में कई खामियां सामने आईं, जिसके बाद तीन डीएसपी रैंक के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे। इसके बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

DGP की रिपोर्ट पर भी कोर्ट असंतुष्ट

राज्य शासन की ओर से कोर्ट को बताया गया कि DGP ने 12 जून 2026 को एक अनुशंसा गृह विभाग को भेजी है, जिसमें दोषी पाए गए तीन डीएसपी पर हल्की कार्रवाई की सिफारिश की गई है। फिलहाल यह मामला गृह विभाग के पास विचाराधीन है।

हाईकोर्ट ने मांगा शपथ पत्र

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि पुलिसिया कार्यप्रणाली में लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अदालत ने DGP को इस पूरे मामले में विस्तृत शपथ पत्र दाखिल करने का आदेश दिया है।

मामले की अगली सुनवाई 15 जुलाई 2026 को होगी।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश