Raipur में नकटी गांव विवाद गरमाया, 80 घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव

Spread the love

प्रभावित ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन, प्रशासन पर पुनर्वास व्यवस्था पर सवाल

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत सोमवार को 80 मकानों पर बुलडोजर चलाए जाने के बाद मामला गरमा गया है। बुधवार को बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जो आवास दिए गए हैं, वे बेहद छोटे और बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उनका आरोप है कि इन घरों में बड़े परिवारों का रहना संभव नहीं है, जिससे वे गंभीर आवास संकट का सामना कर रहे हैं।

कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात, बैरिकेडिंग कर रोका गया

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर ग्रामीणों को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की और उन्हें समझाइश देकर शांत करने का प्रयास किया।

इस दौरान स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

राजनीतिक हलचल भी तेज, कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी

इस प्रदर्शन में रायपुर जिला कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल इस मुद्दे का लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

कार्रवाई से पहले सांसद से हुई थी मुलाकात

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई से दो दिन पहले ही ग्रामीणों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की थी। सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया था कि बरसात के दौरान किसी भी तरह की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी और प्रशासन व ग्रामीणों के बीच समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

इसके बावजूद 29 जून को 80 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई कर दी गई, जिसके बाद से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है और मामला अब राजनीतिक व प्रशासनिक दोनों स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा