छत्तीसगढ़: साली से रेप, वीडियो वायरल कर दी, जीजा गिरफ्तार

Spread the love

राजनांदगांव। नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने और उसके अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में आरोपी जीजा को छुरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना का विवरण

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना छुरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद तुषार त्यागी ने 22 अप्रैल 2025 को शाम करीब 5 बजे घर के अंदर उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।

दिल्ली ले जाकर बार-बार शोषण

आरोपी तुषार त्यागी ने 28 फरवरी 2026 को नाबालिग लड़की को बस में बिठाकर बिना किसी अनुमति के दिल्ली ले गया। वहां 1 मार्च से 30 मार्च 2026 तक आरोपी ने पीड़िता के साथ 7 से 8 बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके अलावा आरोपी ने नाबालिग की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी।

पुलिस की कार्रवाई

लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी तुषार त्यागी को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ मामले की गहन जांच जारी रखी है।

यह घटना जिले में सनसनी फैला रही है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से पीड़िता परिवार बेहद आहत है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा