छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मीडिया कर्मी के खिलाफ FIR और चार्जशीट की रद्द

Spread the love

6 साल की देरी को बताया आरोपी को प्रताड़ित करने जैसा, कहा- जल्द सुनवाई का अधिकार प्रभावित हुआ

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि बिना किसी ठोस कारण के जांच और चार्जशीट में छह साल से अधिक की देरी करना आरोपी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसा है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने इस टिप्पणी के साथ मीडिया कर्मी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और चार्जशीट को निरस्त कर दिया है।

आर्टिकल 21 के अधिकार का उल्लंघन

डिवीजन बेंच ने कहा कि संविधान के आर्टिकल 21 के तहत प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष और जल्द सुनवाई का अधिकार प्राप्त है। किसी मामले की जांच और न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक देरी करना इस अधिकार का उल्लंघन है।

कोर्ट ने माना कि इस मामले में पुलिस की ओर से छह साल से अधिक समय तक कार्रवाई में देरी हुई, जबकि देरी का कोई ठोस कारण सामने नहीं आया।

2018 में दर्ज हुआ था मामला

मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी निवासी कैलाश यादव से जुड़ा है, जो एक निजी चैनल में वीडियो जर्नलिस्ट के रूप में काम करते हैं। वर्ष 2018 में पुलिसकर्मियों का आंदोलन चल रहा था। इसी दौरान 20 जून 2018 को कुछ पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनकारी पुलिसकर्मियों की पत्नी को महिला थाने में बैठा लिया था।

जानकारी मिलने पर कैलाश यादव अपनी टीम के साथ देर रात महिला थाना पहुंचे थे, ताकि मामले की पड़ताल कर सकें। आरोप था कि उन्होंने पुलिस से जानकारी मांगी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने सहयोग करने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

पुलिस पर सबूत पेश करने में विफल रहने की बात

इसके बाद पुलिस ने कैलाश यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं 186 और 353, मारपीट की धारा 323 तथा आपराधिक साजिश के तहत धारा 34 में मामला दर्ज किया था।

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि पुलिस आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने एफआईआर और चार्जशीट को रद्द करते हुए याचिकाकर्ता को राहत प्रदान की।

  • Related Posts

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    Spread the love

    Spread the love घरेलू विवाद और शराब की लत बनी हत्या की वजह, पत्नी और चचेरा भाई गिरफ्तार कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 24…

    Read more

    बिलासपुर में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियार से हमला; 5 घायल, घटना का वीडियो वायरल

    Spread the love

    Spread the love हेमूनगर में शराब के नशे में विवाद के बाद मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर भी जानलेवा हमला बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के हेमूनगर में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश