चंदा नहीं देने पर परिवार का सामाजिक बहिष्कार! पीड़ित ने कलेक्टर-एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

नवधा रामायण के लिए चंदा न दे पाने का आरोप, हुक्का-पानी बंद करने और गांव में बहिष्कार का दावा

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव पोड़ी मोहदा निवासी संतोष कुमार साहू ने सामाजिक बहिष्कार का आरोप लगाते हुए कलेक्टर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पिछड़ा वर्ग आयोग से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2023 में नवधा रामायण के लिए चंदा नहीं दे पाने के कारण गांव के लोगों ने उनका सामाजिक बहिष्कार कर दिया, जिससे उनका परिवार मानसिक और आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

पंचायत में लगाया गया प्रतिबंध, बातचीत करने वालों पर भी जुर्माने का आरोप

57 वर्षीय संतोष कुमार साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि मई 2023 में गांव के लोग नवधा रामायण के लिए चंदा लेने आए थे। आर्थिक तंगी के चलते वे चंदा नहीं दे सके। इसके बाद 25 मई 2023 को ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई, जिसमें कथित तौर पर उनके खिलाफ हुक्का-पानी बंद करने, बातचीत न करने, खेती-किसानी, रोजी-मजदूरी और अधिया-ठेका जैसे सभी सामाजिक और आर्थिक संबंधों पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि गांव में उनसे संबंध रखने या बातचीत करने वाले किसी भी व्यक्ति पर 2,500 रुपये का जुर्माना तय किया गया है। उनका दावा है कि इस नियम के तहत तीन ग्रामीणों पर जुर्माना भी लगाया जा चुका है।

बीमार पत्नी के साथ अकेले रह रहा परिवार

संतोष कुमार साहू ने बताया कि वे निःसंतान हैं और अपनी बीमार पत्नी के साथ अकेले रहते हैं। सामाजिक बहिष्कार के कारण वे अपने ही खेत में खेती नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी

पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे निराश होकर उन्होंने कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह और पिछड़ा वर्ग आयोग को स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत भेजी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला, तो उनके पास आत्महत्या जैसा कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।

नोट: सामाजिक बहिष्कार और अन्य आरोप शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए हैं। मामले की जांच और आधिकारिक कार्रवाई संबंधित प्रशासन एवं पुलिस द्वारा की जानी है।

  • Related Posts

    THDC टनल हादसा: 22 लोगों में से 19 को सुरक्षित निकाला गया, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the love चमोली में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, जिलाधिकारी ने मौके पर संभाली कमान चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा…

    Read more

    झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप, अभिजीत दिपके ने जताया विरोध

    Spread the love

    Spread the love अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर की बात, आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान छत्रपति संभाजीनगर। झारखंड में शांतिपूर्ण आंदोलन कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा