बस्तर के रिहायशी इलाके में बाघ की दस्तक, वन विभाग अलर्ट पर

Spread the love

दरभा के कुरंदी गांव में मिले बड़े पगमार्क, ट्रैप कैमरों और सर्चिंग से हो रही निगरानी

बस्तर। जिले के दरभा क्षेत्र के कुरंदी गांव में करीब एक दशक बाद बाघ की संभावित मौजूदगी ने ग्रामीणों और वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। खेतों और जंगल के किनारे बड़े आकार के ताजा पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। टीमों को लगातार जंगल में सर्चिंग के लिए लगाया गया है और वैज्ञानिक जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मिले निशान बाघ के हैं या किसी अन्य बड़े वन्यजीव के।

पहले भी सामने आ चुका है बाघ का मूवमेंट

वन विभाग के अनुसार, कुछ दिन पहले केकरा-चेरबेहार क्षेत्र में भी बाघ के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। इसके बाद से विभाग ने निगरानी और तेज कर दी है। जंगल में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और वनकर्मी लगातार क्षेत्र की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

ग्रामीणों में दहशत, खेतों और जंगल की ओर जाना किया कम

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से लगे जंगल में बड़े आकार के ताजा पंजों के निशान मिले हैं। निशान इतने स्पष्ट हैं कि लोगों को बाघ की मौजूदगी की आशंका है। इसके चलते ग्रामीणों ने शाम ढलने के बाद जंगल और खेतों की ओर जाना कम कर दिया है। वहीं, मवेशियों को भी खुले में छोड़ने के बजाय सुरक्षित बाड़ों में बांधा जा रहा है।

10 साल पहले भी हुआ था हमला

कुरंदी वही इलाका है, जहां करीब 10 वर्ष पहले भी बाघ की मौजूदगी दर्ज की गई थी। उस दौरान बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला भी किया था। अब एक बार फिर बड़े पगमार्क मिलने के बाद वन विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है और लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना वन विभाग को देने की अपील की है।

  • Related Posts

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    Spread the love

    Spread the love ईडी ने ओमान से भारत लाने के लिए बढ़ाए कदम, हाई कमीशन को भेजे गए सभी जरूरी दस्तावेज रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के कथित मास्टरमाइंड…

    Read more

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    Spread the love

    Spread the love यूपीआई से किया भुगतान, बैंक ने रकम फ्रीज की तो खुला फर्जीवाड़ा; ज्वेलर्स को लाखों का नुकसान रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी की रकम को ठिकाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश