चलते हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

Spread the love

NH-43 पर देवगढ़ मोड़ के पास हादसा, स्थानीय लोगों और पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों की बचाई जान

सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ के पास चलती हाईवा में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा सड़क पर चल रहा था, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाकर काफी मशक्कत के बाद हाईवा में फंसे चालक सहित तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

आग से गंभीर रूप से झुलसे तीनों घायलों को तत्काल सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश