प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से परिवार को मिली 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Spread the love

महासमुंद में स्वर्गीय सतरूपा चक्रधारी के नामित उत्तराधिकारी को बैंक ऑफ बड़ौदा के माध्यम से मिला बीमा दावा

महासमुंद। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत समय पर मिली आर्थिक सहायता ने एक परिवार को कठिन समय में बड़ी राहत प्रदान की है। घोड़ारी निवासी स्वर्गीय सतरूपा चक्रधारी के निधन के बाद उनके नामित उत्तराधिकारी पवन चक्रधारी को योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई।

यह बीमा दावा बैंक ऑफ बड़ौदा, मेन ब्रांच, महासमुंद के माध्यम से स्वीकृत कर लाभार्थी को उपलब्ध कराया गया। प्राप्त राशि से परिवार को दैनिक आवश्यकताओं के साथ अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने में आर्थिक संबल मिला है।

बीमा दावा स्वीकृत कराने और समय पर लाभ परिवार तक पहुंचाने में जिला अग्रणी बैंक, महासमुंद के प्रबंधक प्रकाश चन्द्र मेहर, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक संदीप कुमार साव, बैंक अधिकारी अभिषेक भारती तथा वित्तीय साक्षरता केंद्र (एफएलसी) के ओम प्रकाश पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से बीमा दावा प्रक्रिया समय पर पूरी हुई और पात्र परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ बिना किसी अनावश्यक विलंब के प्राप्त हो सका।

प्रशासन ने नागरिकों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने और समय पर नामांकन कराने की अपील की है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश