बीजापुर में CRPF की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों के 8 डंप बरामद

Spread the love

जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार, 21 आईईडी और विस्फोटक सामग्री समेत 58 तरह की वस्तुएं जब्त

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने पीडिया और कुप्पागुड़ा क्षेत्र के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 8 डंप बरामद किए हैं।

घने जंगलों में चलाया गया सर्च अभियान

प्राप्त सूचना के आधार पर कमांडेंट-199 वाहिनी आनंद कुमार के मार्गदर्शन और द्वितीय कमान अधिकारी कुमार नीरज की निगरानी में अभियान की योजना बनाई गई। बी/199 कंपनी और यंग प्लाटुन राजीव कुमार के नेतृत्व में तथा एफ/199 कंपनी निरीक्षक के.बी. पांडा की अगुवाई में एड़्री, हर्रा और मदुमपारा गांव के जंगल क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जवानों ने सतर्कता के साथ इलाके की घेराबंदी की और चरणबद्ध तरीके से तलाशी लेते हुए नक्सलियों के छिपाए गए सामानों को बरामद किया।

हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

सुरक्षाबलों को मिले डंप में सीजीएल रायफल, 8 एमएम रायफल, 12 बोर रायफल, 21 आईईडी और आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री शामिल है। इसके अलावा कॉर्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, इलेक्ट्रिक वायर, एयर गन राउंड, विभिन्न इलेक्ट्रिक उपकरण और नक्सली वर्दी सहित कुल 58 प्रकार की सामग्री जब्त की गई है।

नक्सली गतिविधियों के लिए संवेदनशील रहा है इलाका

सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार एड़्री, हर्रा और मदुमपारा (पीडिया) सहित आसपास का क्षेत्र पहले से ही नक्सली गतिविधियों के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहा है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है और बरामद सामग्री की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा