मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, 17 बाढ़ प्रभावित गांवों पर रहेगी विशेष नजर

Spread the love

कलेक्टर और एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, आपदा से निपटने सभी विभागों को दिए सतर्क रहने के निर्देश

रायगढ़। मानसून के दौरान संभावित बाढ़, जलभराव और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। जन-धन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सभी संबंधित विभागों की तैयारियों की समीक्षा की।

एसपी कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में नगर निगम, राजस्व, स्वास्थ्य, जल संसाधन, विद्युत, पुलिस, नगर सेना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में राहत एवं बचाव कार्य, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली व्यवस्था, जलभराव वाले क्षेत्रों, कानून-व्यवस्था और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

17 संवेदनशील गांवों की होगी लगातार निगरानी

बैठक में बाढ़ की आशंका वाले 17 गांवों की विशेष निगरानी करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जाए।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों से कहा कि मानसून के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता से कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों में लापरवाही या देरी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आपदा प्रबंधन के लिए संसाधन तैयार रखने के निर्देश

बैठक में अधिकारियों को आवश्यक उपकरण, राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधाएं, बिजली आपूर्ति और बचाव दलों को हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा