राजनांदगांव में शहीद एसपी विनोद चौबे समेत 30 वीर जवानों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

Spread the love

मानपुर नक्सली हमले की बरसी पर पुलिस लाइन में आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

राजनांदगांव। जिले में 12 जुलाई 2009 को मानपुर क्षेत्र में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार चौबे समेत 30 वीर पुलिस जवानों की शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। शहादत की बरसी पर शनिवार को पुलिस लाइन राजनांदगांव में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी, शहीद परिवारों के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अदम्य साहस और देश सेवा के प्रति समर्पण को याद किया।

शहीद जवानों के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

कार्यक्रम के दौरान अविभाजित राजनांदगांव जिले के नक्सल प्रभावित मानपुर क्षेत्र के कोरकोट्टी, सीतागांव और मदनवाड़ा में हुए नक्सली हमलों में शहीद तत्कालीन एसपी विनोद कुमार चौबे सहित अन्य जवानों के तैल चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए।

वीर जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखने का संकल्प

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान प्रदेश और देश के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने नक्सल मोर्चे पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों और साहस को हमेशा याद रखने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the love दोनों क्षेत्रों में मलेरिया जांच अभियान के दौरान रिपोर्ट आई थी निगेटिव, सतर्कता बरतने की अपील रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में मलेरिया से संबंधित दो बच्चों…

    Read more

    रायपुर एयरपोर्ट पर दिखा भारतीय वायुसेना का C-17 ग्लोबमास्टर, विशाल विमान को देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    Spread the love

    Spread the love देश के सबसे शक्तिशाली सैन्य परिवहन विमानों में शामिल C-17 ने खींचा लोगों का ध्यान रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना का विशाल…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    पत्नी ने चचेरे भाई संग रची पति की हत्या की साजिश, 24 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    महादेव ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर के खिलाफ फिर जारी हुआ ओपन-एंडेड गिरफ्तारी वारंट, प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के, रायपुर पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    रायपुर में होटल-लॉजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 89 ठहराव स्थलों की हुई सघन जांच

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    कांकेर में मलेरिया से दो बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की विस्तृत जानकारी

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश

    लातनाला हादसा: कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, सर्च ऑपरेशन तेज करने के निर्देश