चिंगरापगार जलप्रपात में पार्किंग विवाद पर बवाल, पर्यटकों और ग्रामीणों के बीच मारपीट

Spread the love

दुर्ग से आए युवकों और स्थानीय समिति में हुआ विवाद, पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लेकर शुरू की जांच

गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिंगरापगार जलप्रपात में रविवार को पार्किंग और प्रवेश को लेकर विवाद हिंसक हो गया। दुर्ग से घूमने पहुंचे कुछ युवकों और स्थानीय समिति के सदस्यों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले से कुछ युवक दो से तीन चारपहिया वाहनों में सवार होकर चिंगरापगार जलप्रपात पहुंचे थे। बताया गया कि पर्यटन स्थल पर दोपहर 3 बजे के बाद पर्यटकों के प्रवेश पर रोक रहती है। इसके बावजूद युवक अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, जिसे लेकर स्थानीय समिति के सदस्यों से उनका विवाद हो गया।

कहासुनी के बाद हुई मारपीट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा पुलिसकर्मियों से भी बहस किए जाने की बात सामने आई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

वाहन में तोड़फोड़, पांच युवक थाने पहुंचे

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने युवकों के एक वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मौके से एक वाहन को जब्त कर उसमें सवार पांच युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love वाड्रफनगर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपियों को भेजा जेल वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों…

    Read more

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    Spread the love

    Spread the love नकाबपोश युवकों द्वारा स्कूटर सवारों पर हमले का दावा, पुलिस मामले की जांच में जुटी रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोरा इलाके में कथित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश