रायपुर में पब, होटल और बार संचालकों की पुलिस के साथ बैठक, नियमों के पालन के दिए सख्त निर्देश

Spread the love

देर रात तक प्रतिष्ठान खुले मिलने पर होगी कार्रवाई, कानून व्यवस्था और यातायात सुधारने पर जोर

रायपुर। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने पब, होटल, ढाबा और बार संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। एसीपी सिविल लाइन और थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा आयोजित इस बैठक में सभी संचालकों को निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी पब, होटल, ढाबा और बार निर्धारित समय सीमा के भीतर ही बंद किए जाएं। यदि कोई प्रतिष्ठान तय समय के बाद संचालित होता पाया गया, तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने संचालकों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में आने वाले ग्राहकों की गतिविधियों पर भी नजर रखें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। साथ ही पार्किंग व्यवस्था, यातायात बाधित न होने देने और आसपास के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की भी हिदायत दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की बैठकें आगे भी आयोजित की जाएंगी। नियमों का पालन करने वाले प्रतिष्ठानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी, जबकि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    Spread the love

    Spread the love कोपरो गांव में पसरा मातम, 5 और 6 साल के थे दोनों बच्चे खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। छुईखदान…

    Read more

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    Spread the love

    Spread the love कुनकुरी के सरकारी गोदाम में चावल स्टॉक में मिली थी भारी गड़बड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा