खूंटाघाट बांध में चौकीदार की हत्या, मछली चोरी रोकने पर पुरानी रंजिश बनी जानलेवा

Spread the love

स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर डंडों से पीट-पीटकर की हत्या; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रतनपुर के समीप स्थित खूंटाघाट बांध में मछली चोरी का विरोध करना एक चौकीदार के लिए जानलेवा साबित हुआ। शनिवार को पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले स्कॉर्पियो वाहन से उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

मछली चोरी का किया था विरोध

पुलिस के अनुसार, मेलनाडीह निवासी 40 वर्षीय श्याम सिंह पोर्ते ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि वह और तीरथ राम यादव खूंटाघाट बांध में चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। बांध में पहले भी गोलू धीवर और अनीश धीवर कथित रूप से मछली चोरी करते थे, जिसका तीरथ राम यादव लगातार विरोध करता था।

वीडियो बनाने पर बढ़ा था विवाद

शिकायत के मुताबिक, मछली चोरी की घटना का तीरथ राम यादव ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। इससे नाराज आरोपियों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया था। इसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और रंजिश बढ़ गई थी। मामले में पुलिस ने पहले भी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।

पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

शनिवार को आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते पहले स्कॉर्पियो से तीरथ राम यादव की बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद डंडों से हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा