टोनही के शक में विधवा बहू की हत्या, भैसुर ने उतारा मौत के घाट

Spread the love

जशपुर के डुडुंगजोर गांव में अंधविश्वास के चलते वारदात, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंधविश्वास से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के डुडुंगजोर गांव में टोनही (जादू-टोना करने वाली) होने के शक में एक व्यक्ति ने अपनी ही विधवा बहू की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान नबिना राठिया के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ डुडुंगजोर गांव में रहती थी। घटना के समय महिला अपने घर के आंगन में मौजूद थी।

टोनही होने का आरोप लगाकर किया हमला

बताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला के भैसुर सुखसिंह राठिया (50 वर्ष) ने उस पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखसिंह राठिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास और टोनही प्रताड़ना जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा