रायगढ़ में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 जुआरी गिरफ्तार

Spread the love

ऑपरेशन अंकुश के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने काट-पत्ती जुआ खेलते आरोपियों को पकड़ा, 17,650 रुपये नकद और 8 बाइक जब्त

रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस टीम ने ग्राम उदउदा में सार्वजनिक स्थान पर चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मौके से 17,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश, जुआ खेलने में इस्तेमाल सामग्री और 8 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त वाहनों की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उदउदा के आगे आम रास्ते पर कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर “काट-पत्ती” जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके की घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पांच आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बाइक जब्त

पुलिस कार्रवाई में उमेश देवनाथ, कालीचरण साह, मधुसुधन मंडल, सुशांत दास और ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से नकदी, ताश की गड्डी और जुआ फड़ में इस्तेमाल सामग्री बरामद हुई।

इसके अलावा मौके पर खड़े 8 दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया गया। इनमें सुपर स्प्लेंडर, होंडा एक्टिवा, टीवीएस जुपिटर, एचएफ डीलक्स, हीरो ग्लैमर, सीडी डीलक्स, होंडा साइन और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल हैं।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। इसके साथ ही आरोपियों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत भी पृथक कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

  • Related Posts

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love वाड्रफनगर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपियों को भेजा जेल वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों…

    Read more

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    Spread the love

    Spread the love नकाबपोश युवकों द्वारा स्कूटर सवारों पर हमले का दावा, पुलिस मामले की जांच में जुटी रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोरा इलाके में कथित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश