धरमजयगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर

Spread the love

खम्हार चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा, CCTV फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की तलाश

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खम्हार चौक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, बिहामाटी गांव निवासी तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर खम्हार चौक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे सड़क पार कर एक होटल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सड़क पर दूर जा गिरे युवक

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

कार चालक वाहन समेत फरार

हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान और तलाश में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा