अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से फरार 13 अपचारी बालकों में से 5 पकड़े गए

Spread the love

बलरामपुर और कोरिया से हुई गिरफ्तारी, 8 अन्य की तलाश में तीन जिलों की पुलिस का संयुक्त अभियान

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना क्षेत्र के कन्या परिसर रोड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार रात फरार हुए 13 अपचारी बालकों में से पुलिस ने अब तक 5 को पकड़ लिया है। वहीं, फरार 8 अन्य बालकों की तलाश तेज कर दी गई है।

फरार बालकों की खोजबीन के लिए सरगुजा, बलरामपुर और कोरिया जिले की पुलिस संयुक्त रूप से अभियान चला रही है।

जर्जर दरवाजा तोड़कर भागे थे बालक

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच भोजन करने के बाद अपचारी बालकों ने परिसर के पुराने और जर्जर दरवाजे को तोड़ दिया और वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद जिलेभर में नाकाबंदी कर फरार बालकों की तलाश शुरू की गई।

बलरामपुर और कोरिया से 5 गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए 5 बालकों में से 3 को बलरामपुर जिले के राजपुर और बलरामपुर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है। वहीं, 2 अन्य बालकों को कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया।

फरार 8 अन्य अपचारी बालकों की तलाश अभी भी जारी है।

हत्या, दुष्कर्म, लूट और चोरी जैसे गंभीर मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, फरार हुए अपचारी बालकों के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म, लूट और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि फरारी की पूरी योजना का नेतृत्व उसी अपचारी बालक ने किया, जो 23 जून को हुई पहली सामूहिक फरारी की घटना में भी शामिल था।

22 दिनों में दूसरी बार हुई सामूहिक फरारी

गौरतलब है कि 22 दिनों के भीतर बाल संप्रेक्षण गृह से सामूहिक फरारी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 23 जून को 11 अपचारी बालक खिड़की तोड़कर फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था।

लगातार हो रही घटनाओं के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और प्रशासन अब फरार बालकों की तलाश के साथ-साथ घटना के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कर रहे हैं।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा