रायगढ़ में बुजुर्ग दंपति की हत्या के बाद शव जलाने का शक, घर के अंदर मिले जले हुए शव

Spread the love

धरमजयगढ़ के क्रोंधा देवमारीडांड गांव की घटना, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति के जले हुए शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम क्रोंधा देवमारीडांड स्थित एक मकान के अंदर 65 वर्षीय मंगल राठिया और उनकी 55 वर्षीय पत्नी पुनाई बाई राठिया के शव संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई अवस्था में मिले।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर के अंदर मिले जले हुए शव

पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मंगलवार सुबह मिली। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव सहित पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और आसपास के क्षेत्र की भी जांच की गई।

तीन साल से काम कर रहा व्यक्ति पहुंचा तो खुला मामला

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंगल राठिया के यहां पिछले करीब तीन वर्षों से काम करने वाला रामलाल चौहान सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा था।

रामलाल ने पुलिस को बताया कि वह 14 जुलाई की शाम रोज की तरह काम खत्म करने के बाद अपने घर चला गया था। उस समय घर में मंगल राठिया और उनकी पत्नी मौजूद थे। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे जब वह काम पर लौटा, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला।

FSL और डॉग स्क्वॉड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर FSL टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारण और आरोपियों की पहचान का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love वाड्रफनगर पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद कर आरोपियों को भेजा जेल वाड्रफनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों…

    Read more

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    Spread the love

    Spread the love नकाबपोश युवकों द्वारा स्कूटर सवारों पर हमले का दावा, पुलिस मामले की जांच में जुटी रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोरा इलाके में कथित…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    सोशल मीडिया पर कथित ‘नंगी पार्टी’ के पोस्टर वायरल, राजधानी में फिर बढ़ी चर्चा

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर: सरोरा में कथित चाकूबाजी का CCTV वीडियो सामने आया, इलाके में दहशत

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    रायपुर में अवैध निर्माणों पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

    जल जीवन मिशन के कार्यों में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई के निर्देश