धमतरी में दर्दनाक हादसा: बड़े भाई की मौत की खबर सुनकर अंतिम संस्कार में जा रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत, एक घर से उठीं तीन अर्थियां

Spread the love

अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

धमतरी/मगरलोड। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बड़े भाई की मौत की सूचना मिलने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव लौट रहे बाइक सवार दंपती की सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार अभी बड़े भाई के निधन के गम से उबर भी नहीं पाया था कि इस हादसे ने उसे दोहरी त्रासदी में झोंक दिया। एक ही घर से तीन अर्थियां उठने से गांव में मातम पसरा हुआ है।

बड़े भाई की मौत की खबर मिलते ही गांव के लिए निकले थे

जानकारी के अनुसार, दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा निवासी प्रेमलाल नेताम अपनी पत्नी के साथ ससुराल गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनके बड़े भाई का निधन हो गया है। खबर मिलते ही दोनों बाइक से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने गांव धनोरा रवाना हो गए।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि रास्ते में मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी और खड़मा के बीच उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

एक साथ तीन मौतों से परिवार में पसरा मातम

पहले बड़े भाई की मौत और उसके बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे छोटे भाई और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद एक ही घर से तीन अर्थियां उठीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा