कुदरगढ़ धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराकर पलटी, 10 घायल

Spread the love

चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका, गंभीर रूप से घायल चालक समेत सभी घायलों का इलाज जारी

सूरजपुर। जिले के प्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम दर्शन के लिए मध्यप्रदेश के भुईमाड़ क्षेत्र से आ रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप शुक्रवार सुबह बांक घाट में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। हादसे में करीब 8 से 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पिकअप में 30 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। सभी मां कुदरगढ़ी के दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 7 बजे बांक घाट के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लवकेश गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

चालक को झपकी आने की बात सामने आई

पिकअप में सवार श्रद्धालुओं के अनुसार, चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ और पेड़ से टकराकर पलट गया। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलटने की बात सामने आई है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा