झाड़-फूंक कराने पहुंचे किसान से बैगा ने की मारपीट, लोहे की छड़ से हमला करने का आरोप

Spread the love

घरेलू समस्या के समाधान के लिए पहुंचा था किसान, विवाद के बाद आंख, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी चोट

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में झाड़-फूंक कराने पहुंचे एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि घरेलू समस्या के समाधान के लिए बैगा के पास पहुंचे किसान से विवाद के बाद बैगा ने गाली-गलौज की और लोहे की छड़ से हमला कर दिया। घटना में किसान को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर बालोद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाई के साथ बैगा के घर पहुंचा था किसान

पुलिस के अनुसार, ग्राम बेलोदा निवासी बिशेसर निर्मलकर अपने भाई तुकाराम निर्मलकर के साथ ग्राम आमाबाह निवासी बैगा जीवराखन लाल के घर घरेलू समस्या के समाधान और झाड़-फूंक कराने पहुंचा था।

पीड़ित के मुताबिक, बैगा ने उस दिन पाठ-पीढ़ा नहीं बैठाने की बात कही। इस पर बिशेसर ने बताया कि वह दूर से आया है और अपनी समस्या बताकर उसका समाधान जानना चाहता है।

बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने का आरोप

शिकायत के अनुसार, इसी बात को लेकर बैगा जीवराखन लाल नाराज हो गया और बिशेसर से विवाद करने लगा। आरोप है कि बैगा ने किसान के साथ गाली-गलौज की और उस पर कथित रूप से भूत-प्रेत लेकर आने का आरोप लगाया।

लोहे की छड़ से हमला, भाई ने बचाया

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद बैगा ने हाथ में रखी लोहे की छड़ से बिशेसर पर हमला कर दिया। मारपीट में किसान की बाईं आंख, बाएं पैर, पेट और सीने में चोटें आईं।

घटना के दौरान बिशेसर के साथ मौजूद उसके भाई तुकाराम ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। इसके बाद पीड़ित ने बालोद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा