रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से सनसनी, आत्महत्या की आशंका

Spread the love

टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर की घटना, पुलिस ने घर सील कर शुरू की जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना संजय नगर स्थित मदनी चौक के पास की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए घर को सील कर दिया है, ताकि मौके से जुड़े किसी भी साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो।

FSL टीम ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों की स्थिति और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार है।

  • Related Posts

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    Spread the love

    Spread the love केवल वरिष्ठता के आधार पर उच्च पद का प्रभार मांगने का अधिकार नहीं, गरियाबंद DEO नियुक्ति मामला बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और विकासखंड शिक्षा…

    Read more

    दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी अनुकंपा नियुक्ति का हकदार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the love दो दावेदार होने पर उम्र में बड़े बेटे को मिलेगी पहली प्राथमिकता बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा