जशपुर में बेटे ने पिता की पीट-पीटकर की हत्या, शराब के नशे में हुआ था विवाद

Spread the love

लकड़ी की फाड़ी से सिर पर किया हमला, आंगन में खून से लथपथ मिला शव; आरोपी बेटा गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मामूली विवाद के बाद एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोपी ने घर में पड़ी लकड़ी की फाड़ी से पिता के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

खेत से लौटने पर मिली हत्या की जानकारी

मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को अजय कुमार नाग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि वह तीन भाइयों में से एक है। उसका एक भाई दूसरे राज्य में काम करता है, जबकि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में अपने माता-पिता के साथ रहता है। उसका बड़ा भाई पूना राम नाग भी परिवार के साथ रहता था और उसकी शादी नहीं हुई थी।

घटना वाले दिन अजय कुमार नाग अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेती के काम से खेत गया था। घर पर उसके माता-पिता मौजूद थे। शाम करीब चार बजे एक रिश्तेदार ने उसे सूचना दी कि उसके भाई पूना राम ने उसके पिता बंधु नाग की लकड़ी की फाड़ी से मारकर हत्या कर दी है।

शराब के नशे में पिता से हुआ विवाद

सूचना मिलने के बाद अजय अपने परिवार के साथ घर पहुंचा। वहां आंगन में उसके पिता मृत अवस्था में पड़े थे और उनके सिर से खून निकल रहा था। पूछताछ में मां ने बताया कि आरोपी पूना राम शराब के नशे में घर आया था। इसी दौरान उसका अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने आंगन में पड़ी लकड़ी की फाड़ी उठाकर पिता के सिर पर कई बार हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बंधु नाग की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पूना राम नाग को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

  • Related Posts

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love फेसबुक विज्ञापन के जरिए रिटायर्ड BSP कर्मचारी को बनाया निशाना, भिलाई नगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए…

    Read more

    अंधविश्वास ने छीनी परिवार की खुशियां, जादू-टोने के शक में चचेरी बहन की हत्या

    Spread the love

    Spread the love बलौदाबाजार में सनसनीखेज वारदात, आरोपी युवक गिरफ्तार; पुलिस जांच में जुटी बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अंधविश्वास के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    खैरागढ़ में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 45 लाख की ठगी, आरोपी बैतूल से गिरफ्तार

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    21 साल पुराने चावल घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई, 40 हजार पन्नों का अभियोग-पत्र पेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    DEO-BEO प्रभारी नियुक्ति विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वरिष्ठता को लेकर दिया अहम आदेश

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    CG BREAKING: EOW ने भागीरथी वर्मा के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

    तिरंगा हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा